युवाओं के पास नौकरी का मौका, यहां भरे जाएंगे 566 पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के युवाओं के लिए निजी कंपनी में रोजगार का मौका है। सूबे के 566 युवाओं की एचआर हेड से लेकर अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी युवाओं को 10600 से 27621 तक वेतन देगी। इसके लिए 24 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन करने वालों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हिमाचल मैन पॉवर कंपनी के निदेशक पंकज आजाद ने बताया कि कंपनी नियमित आधार पर डाटा एंट्री ऑपरेटर, टीम मैनेजर, सामान्य वर्कर हेल्पर, ऑपरेशन हेड एचआर और इश्योरेंस एडवाइजर के पदों पर 566 युवाओं की भर्ती करेगी।
चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगी ये सुविधाएं
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार himachalmanpowerassociates@gmail.com और कंपनी के पते हिमाचल मैन पॉवर एसोसिएट्स बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार सुंदरनगर जिला मंडी के पते पर भी स्पीड पोस्ट से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीएम, एमबीए, बीटेक और बीएससी पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया की उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इसके बाद कंपनी युवाओं को हिमाचल, पंजाब, जीरकपुर, जालंधर, नोएडा, जयपुर में नियुक्ति देगी, जबकि चुने गए युवाओं को कंपनी की ओर से पीएफ, ईएसआई, वर्दी, इश्योरेंस, मेडिकल, ओवरटाइम आदि की सुविधा करवाएगी।