फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth festival started at pg college at nahan sirmour

युवा महोत्सव का शानदार आगाज, 47 कालेज के विद्यार्थी दिखा रहे हैं अपनी प्रतिभा

Wed, 20 Sep 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 20 Sep 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
youth festival started at pg college at nahan sirmour

डा. यशवंत सिंह परमार राजकीय पीजी कालेज नाहन में युवा महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता युवा महोत्सव में 47 कालेजों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ उच्चतर शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं पर्यावरणविद् डा. सुरेश चंद्र जोशी ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. जोशी ने कहा कि छात्र जीवन में सफलता के लिए साधन के साथ साधना का होना भी जरूरी है। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के सूत्र से परिचय कराया। डा. जोशी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मानवता का पाठ पढ़ाया और जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. वीणा राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने युवा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे विभिन्न कालेजों के विद्यार्थियों को सफ लता की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजक सचिव प्रो. अंजू अग्रवाल ने बताया कि युवां महोत्सव के पहले दिन भाषण प्रतियोगिता में 40 और कार्टून निर्माण प्रतियोगिता में 26 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 

उन्होंने बताया कि युवां महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता, मिट्टी से प्रतिमा निर्माण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी व पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

इस दौरान डिप्टी डायरेटर सुधाकर शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. जोगीराम तोमर, रिटायर्ड प्रो. इंद्रजीत, उप प्राचार्य प्रो. चंद्रिका बंसल, वरिष्ठ प्राध्यापक हेमंत कुमार, डा. राजेश त्रहेन, प्रो. नीलधामंतप शर्मा समेत दर्जनों कालेजों के प्राध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नेशनल पैरा ताइक्वांडो में दिल्ली की टीम विजेता

youth festival started at pg college at nahan sirmour

खेल परिसर रोहड़ू में पांचवीं राष्ट्रीय पैरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिल्ली टी टीम विजेता रही। इस प्रतियोगिता में 15 राज्यों के करीब 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।  


प्रतियोगिता में झारखंड ने द्वितीय और हिमाचल प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों राज्यों की टीमों के खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में एक अक्तूबर से शुरू हो रहे भारतीय टीम के ट्रायल कैंप के लिए हुआ है। अक्तूबर माह में लंदन में होने वाली पैरा ताइक्वांडो विश्व चैंपियनशिप में भारतीय टीम भी भाग लेगी। विश्व चैंपियनशिप के लिए ट्रायल कैंप से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।


हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव ललित ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन सफल रहा है। अब दिल्ली में भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए एक अक्तूबर से दिल्ली में ट्रायल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ी ट्रायल कैंप के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के प्रधान राजिंद सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed