फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth festival in Nahan Degree college

Youth Fest: रंगोली में सजाए प्रतिभा के रंग, कैनवस पर उतारे प्राकृतिक नजारे

Fri, 22 Sep 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Fri, 22 Sep 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
youth festival in Nahan Degree college

डॉ. यशवंत सिंह परमार पीजी कॉलेज नाहन में युवा महोत्सव के तीसरे दिन रंगोली प्रतियोगिता में रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। वहीं, चित्रकला स्पर्धा में कलाकारों ने कैनवास पर शानदार कलाकृतियां उकेर दीं। 

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने फेस्टिवल विषय पर बनाई रंगोली में जहां रंग भरा, वहीं समुचित चित्रकला प्रतियोगिता में अपने-अपने तरीके से कैनवास पर प्रकृति के अद्भुत दृश्यों को उकेरा।
विज्ञापन


इस दौरान राजकीय महाविद्यालय कफोटा के प्राचार्य प्रो. पीआर पराशर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्तरीय युवा महोत्सव में वीरवार को रंगोली प्रतियोगिता में 25 और चित्रकला स्पर्धा में 36 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान संकाय भवन में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता आकर्षण का विशेष केंद्र रही। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से एक से बढ़कर एक आकृतियों को तैयार किया। कार्यक्रम की संयोजक सचिव प्रो.अंजू अग्रवाल ने बताया कि युवा महोत्सव के अंतिम दिन फोटोग्राफी (कोलाज) और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा होगी।

इस अवसर पर प्रो. चंद्रिका बंसल, डा. राजेश त्रेहन, डा. मोहन सिंह, प्रो. उत्तमा पांडेय, प्रो. नीलकांत, डा. चंद्रकांत, प्रो. रविकांत, प्रो. नीलकांत, उवर्शी चौहान, संजय शर्मा, अवधेश कुमार यादव, सरिता बंसल, सीमा, राजेंद्र तोमर समेत कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

प्रो. पराशर ने कहा कि प्रतिभा को दबाया नहीं जा सकता है। उचित प्लेटफॉर्म मिलने पर वह स्वत: ही सबके सामने आ जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कभी निराश न होने का पाठ पढ़ाया और कामयाबी पाने का मूल मंत्र भी बताया। 


पीजी कॉलेज नाहन की प्राचार्या डा. वीणा राठौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव का समापन शुक्रवार का होगा, जिसमें उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed