फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yoga and Tourist Guide Diploma From International Centre for Distance Education and Open Learning

इक्डोल से कर सकेंगे योग और टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा

Mon, 01 Aug 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Aug 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
Yoga and Tourist Guide Diploma From International Centre for Distance Education and Open Learning

इक्डोल भी इस सत्र से दो रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू करेगा। इस सत्र से योग और टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। दो से तीन दिन में दोनों कोर्स के प्रोस्पेक्टस उपलब्ध होंगे। जमा दो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखी है।

विज्ञापन


एक साल के कोर्स की फीस 20,000 रुपये है। योग डिप्लोमा में योगाभ्यास और टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा में गाइड के रूप में फील्ड में जाकर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी। अलग से पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) लगाने की अनिवार्य शर्त रहेगी।
विज्ञापन


इसे हर छात्र को पूरा करना होगा। इक्डोल प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार की  संभावनाओं को देखते हुए एकवर्षीय टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का फैसला लिया है। इसे विवि में पहले से चल रहे एमटीए (वोकेशनल स्टडीज) विभाग के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स करने के बाद युवा टूरिस्ट गाइड के रूप में आजीविका शुरू कर सकेंगे। डिप्लोमा मिलने पर पर्यटन इंडस्ट्री में भी रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। डिप्लोमा इन योग स्टडीज कोर्स के लिए भी जमा दो न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता है। इसे इक्डोल प्रशासन विवि के योग विभाग के  सहयोग से संचालित कर रहा है। विभाग के योग शिक्षक इक्डोल में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पीसीपी और पढ़ाने का कार्य करेंगे।

जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया: प्रो. वैद्य
एचपीयू के दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) के निदेशक प्रो. पीके वैद्य ने माना कि इस सत्र से डिप्लोमा इन योग स्टडीज और टूरिस्ट गाइड डिप्लोमा शुरू किया है। प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जमा दो पास कोई भी छात्र पात्र होगा। इसमें कोई भी सीट सीमा तय नहीं की है।


दोनों डिप्लोमा रोजगार पाने और अपना रोजगार शुरू करने में सहयोगी होंगे। साइबर क्राइम और ह्यूमन राइट्स जैसे डिप्लोमा कोर्स को अभी बोर्ड ऑफ स्टडीज से अनुमति नहीं मिली है। दोनों कोर्स सहित अन्य कोर्स को अगले सत्र से शुरू करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed