हिमाचल प्रदेश विवि को नहीं पता, सूबे के वन मंत्री कौन
एचपीयू में एमए ग्रामीण विकास कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में तीन प्रश्न गलत पाए गए। परीक्षा में बैठे विद्यार्थियों ने परीक्षा हॉल में मौजूद स्टाफ के सामने यह मामला उठाया। हैरत तो इस बात की है कि विवि को यही पता नहीं कि हिमाचल के वन मंत्री कौन हैं? इससे प्रदेश विवि की लापरवाही साफ दिख रही है।
इसमें प्रश्न संख्या 13, 47, और 93 गलत पाए गए हैं। इनमें दिए गए आप्शन में सही जवाब था ही नहीं। वहीं एसएफआई की विवि इकाई ने इस मामले को लेकर अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया के समक्ष उठाया। एसएफआई इकाई अध्यक्ष जीवन और सचिव अनिल नेगी ने बताया कि इन तीन प्रश्नों की त्रुटियों के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी पेश आई।
गलतियों को सुधार के लिए विवि प्रशासन उपयुक्त कदम उठाए और इसे सही करे। उधर, विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने बताया कि प्रश्न पत्र में त्रुटियों का यह मामला अब विवि मॉडरेशन कमेटी को भेजा जाएगा। वहीं तय होगा कि इसमें आगे क्या किया जाएगा, किस आधार पर मूल्यांकन होगा और मेरिट बनेगी।
ये थे तीन गलत सवाल
ये थे तीन गलत सवाल
प्रश्न संख्या 13. हिमाचल के वन मंत्री कौन हैं?
च्वॉयस 1. कौल सिंह ठाकुर 2. धनी राम शांडिल 3. मुकेश अग्निहोत्री 4. ठाकुर सिंह भरमौरी
प्रश्न संख्या 47. नीति आयोग के वाइस चेयरमैन कौन हैं?
च्वॉयस 1. रघुराम राजन, 2. अरविंद पनगढ़िया 3. विवेक देवरॉय 4. वीके सारस्वत
प्रश्न संख्या 93. हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग के चेयरमैन कौन हैं?
च्वॉयस 1. एसएस नेगी 2.प्रदीप चौहान 3. एसएस झारटा 4. जेसी शर्मा