फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Written test for Paprola college on 17th july.

इस तारीख को होगी पपरोला कॉलेज के लिए यूजी की लिखित परीक्षा

Thu, 14 Jul 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 14 Jul 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
Written test for Paprola college on 17th july.

साइंस संकाय में जमा दो तक पढ़ाई कर चुके छात्रों का चिकित्सक बनने का सपना पूरा होने जा रहा है। आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में यूजी के लिए भरी जाने वाली 50 सीटों के लिए लिखित परीक्षा 17 जुलाई को होगी। यह परीक्षा प्रदेश विश्वविद्यालय के सौजन्य से होगी।

विज्ञापन


करीब बीस हजार अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में बैठेंगे। लिखित परीक्षा में मेरिट में रहे अभ्यर्थियों के लिए विवि काउंसलिंग करवाएगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थी आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला में यूजी (अंडर ग्रेजुएशन) सीटों के लिए दाखिला लेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से चिन्हित सेंटरों में परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यूनिवर्सिटी के माध्यम से लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। आयुर्वेदिक विभाग के ओएसडी डा. दिनेश शर्मा ने बताया कि यूजी सीटों के लिए लिखित परीक्षा 17 जुलाई को होगी। इसमें हजारों अभ्यर्थी भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होम्योपैथिक कॉलेज में भी भरी जाएंगी सीटें

Written test for Paprola college on 17th july.

सोलन होम्योपैथिक कॉलेज में भी 70 सीटों के लिए लिखित परीक्षा 17 जुलाई को होगी। यूजी सीटों में आयुर्वेदिक कॉलेज में काउंसलिंग के बाद अपात्र अभ्यर्थी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज सोलन में एडमिशन ले सकेंगे। यहां भी यूजी सीटें भरी जानी हैं।

साइंस संकाय में जमा दो में 50 प्रतिशत अंक वाले अभ्यर्थियों ने यूजी सीटों के लिए हो रही लिखित परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इन सीटों के लिए भी प्रदेश भर में सेंटरों में लिखित परीक्षा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed