फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   written test for constable posts in himachal on 11 august

हिमाचल में सिपाही के पदों के लिए इस दिन होगी लिखित परीक्षा

Tue, 23 Jul 2019 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jul 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
written test for constable posts in himachal on 11 august
फाइल फोटो

प्रदेश पुलिस में सिपाही के एक हजार से ज्यादा पदों के लिए 11 अगस्त को लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इस परीक्षा में वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कर ली है।

विज्ञापन


वर्तमान में करीब 40 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा को पास कर चुके हैं। दो अगस्त तक कुल्लू और लाहौल स्पीति में भी शारीरिक दक्षता परीक्षा खत्म हो जाएगी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय लिखित परीक्षा में शामिल होने वालों का आधिकारिक आंकड़ा जारी करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव के एलान से ऐन पहले भर्ती की अधिसूचना जारी की थी। एक महीने से ज्यादा तक ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद अलग-अलग जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा करवाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा में पहली बार शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंक सॉफ्टवेयर और टेबलेट के जरिये तय किए गए। भर्ती परीक्षा के अंतिम पड़ाव के नजदीक आने के साथ ही मुख्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि अगस्त में 10, 11 और 12 तारीख को छुट्टी रहेगी।

ऐसे में 11 अगस्त की तारीख प्रस्तावित की गई है। हालांकि मौसम विभाग से संपर्क कर उस तारीख के आसपास मौसम की जानकारी भी मांगी गई है। सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद लिखित परीक्षा की तारीख और सेंटर तय अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई-मेल के जरिये सूचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed