{"_id":"5d2358648ebc3e6d1c214682","slug":"written-exam-schedule-issued-for-posts-to-be-filled-in-agricultural-university-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि में भरे जाने वाले पदों की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कृषि विवि में भरे जाने वाले पदों की लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी
Mon, 08 Jul 2019 10:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। इसमें विभिन्न पदों के लिए तारीख निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए जिन लोगों ने पहले ही आवेदन किया हुआ है, उनको विवि प्रशासन ने परीक्षा के लिए डाक पते पर पत्र भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
इससे संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विवि के 01894-230394 या 01894-230351-150 पर संपर्क कर सकते हैं। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक ने कहा कि इन लिखित परीक्षाओं के लिए लाइब्रेरी असिस्टेंट के पद के लिए 10 जुलाई को 10 से 12 बजे और हॉस्टल असिस्टेंट पद के लिए 11 जुलाई को 10 से 12 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
वेटरनेरी फार्मासिस्ट पद के लिए 11 जुलाई को दो से चार, फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के पद के लिए 12 जुलाई को 10 से 12, लेबोरेटरी टेक्नीशियन के पद के लिए दो से चार, लेबोरेटरी अटेंडेंट पद के लिए 13 जुलाई को 10 से 12, जबकि जूनियर ऑफिस अटेंडेंट (आईटी) के पद के लिए 21 जुलाई को 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन