{"_id":"575d70f84f1c1b293e11b826","slug":"women-candidates-appeared-for-hrtc-bus-conductor-written-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी में बस कंडक्टरी के लिए क्रेजी सूबे की बेटियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचआरटीसी में बस कंडक्टरी के लिए क्रेजी सूबे की बेटियां
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में बस कंडक्टर की परीक्षा देकर आती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में कंडक्टर बनने के लिए सूबे की बेटियों में खासा उत्साह है। रविवार को प्रदेश भर में कंडक्टर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली गई। टीएमपीए (परिचालक) की लिखित परीक्षा में कुल 29000 अभ्यर्थी बैठे।
विज्ञापन
इनमें से करीब 500 महिला अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा दी। परिवहन निगम में यह पहला मौका है, जिसमें महिलाओं ने इतनी संख्या में परिचालक बनने के लिए परीक्षा दी है।
विज्ञापन
एचआरटीसी की ओर से उम्मीदवारों के लिए 115 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा 11 से 1 बजे तक ली गई। पेपर में गणित, साइंस, अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न पूछे गए थे। मैट्रिक सिलेबस के आधार पर यह पेपर लिया गया।
विज्ञापन
एचआरटीसी में परिचालकों की कमी चल रही है। वर्तमान में निगम को 700 परिचालकों की जरूरत है। संयुक्त समन्वय समिति लगातार निगम प्रबंधन ने परिचालकों के रिक्त पदों को भरने की मांग कर रही थी।
परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी
बिलासपुर जिला में कंडक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में 2400 अभ्यर्थियों ने सात केंद्रों में परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी भी की गई।
कर्मचारियों की कमी होगी दूर
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि निगम में परिचालकों की कमी को जल्द दूर किया जाएगा। 500 पदों के लिए रविवार को परीक्षा ली गई है। निगम प्रबंधन जल्द लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा।