शिमला में वनरक्षक भर्ती का परिणाम घोषित, ये उम्मीदवार हुए चयनित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन्य प्राणी वृत (दक्षिण) शिमला में वनरक्षकों के विभिन्न श्रेणी के 22 पद भरने के लिए शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा के आधार पर 52 उम्मीदवारों को प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के लिए चयनित किया गया है।
मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी वृत शिमला सुशील काप्टा ने बताया कि कुल 52 उम्मीदवारों को प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के लिए चयनित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की ओर से प्रस्तुत प्रमाणपत्रों का मूल्यांकन 25 जुलाई को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
यह मूल्यांकन मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी वृत दक्षिण शिमला के मिस्ट चैम्बर खलीनी शिमला स्थित कार्यलय में किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को डाक द्वारा सूचित कर दिया गया है।
साथ ही मोबाइल नंबरों पर भी सूचित किया जा रहा है। कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए वन्य प्राणी वृत शिमला के दूरभाष नंबर 0177-2620151 पर 24 जुलाई तक संपर्क कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों के रोलनंबर
सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) रोल नंबर- 2202720, 2208394, 2202819, 2205123, 2212254, 2201888, 2207136, 2208407, 2209479, 2212245, 2209236, 2201929, 2207840, 2208576, 2203212, 2210441, 2200435, 2204198, 2204528, 2206075, 2208050
सामान्य (गृह रक्षक)- 2212582, 2212590, 2212609
सामान्य (आईआरडीपी)- 2206545, 2200155, 2206120, 2211358, 2200708, 2207104
अनुसूचित जाति (अनारक्षित)- 2206549, 2208963, 2204331, 2200139, 2204521, 2205857, 2206987, 2200872, 2205466, 2203793, 2208316, 2205497
अनुसूचित जाति (गृह रक्षक) 2212603
अनुसूचित जन-जाति(अनारक्षित)-2205473, 2207107, 2206663
अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) 2206585, 2205194, 2202561
अन्य पिछड़ा वर्ग (आईआरडीपी) 2210412, 2204101, 2203274