फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vocational teachers under Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan

व्हाट्सऐप से अनुभव साझा करेंगे वोकेशनल शिक्षक

Sun, 09 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 09 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
 vocational teachers under Rashtriya Madhyamik Shiksha Abhiyan

प्रदेश के वोकेशनल शिक्षक अब व्हाट्सऐप से दूसरे शिक्षकों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे। बेस्ट प्रेक्टिस को शेयर करने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत यह नया प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के एक हजार से अधिक स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है। आरएमएसए के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से शिक्षक एक-दूसरे से ऑडियो शेयर करेंगे। इस योजना से अन्य शिक्षकों को भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी वोकेशनल शिक्षकों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के लिए विभिन्न ट्रेड में वोकेशनल शिक्षा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली विद्यार्थियों का वोकेशनल शिक्षा के प्रति रुझान भी लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आरएमएसए के राज्य परियोजना कार्यालय ने एक निजी कंपनी के माध्यम से व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर शिक्षकों के अनुभव साझा करने की योजना तैयार की है। योजना के तहत विभिन्न ट्रेड के वोकेशनल शिक्षकों के अलग-अलग व्हाट्स अप ग्रुप बनाए जाएंगे।


शिक्षकों को पढ़ाने की बेस्ट प्रैक्टिस जिसके माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को विषय समझने में आसानी हुई है, उसका ऑडियो बनाकर भेजना होगा। इस तकनीक से अन्य शिक्षक भी नए-नए तरीकों से पढ़ा सकेंगे। व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से वोकेशनल शिक्षक संबंधित विषयों को लेकर पेश आ रही समस्याओं को हल करने में दूसरे शिक्षकों से मदद ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed