फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vocational education in govt schools of himachal pradesh

224 नए स्कूलों में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा

Thu, 07 Jul 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Jul 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
vocational education in govt schools of himachal pradesh

प्रदेश के 224 नए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा शुरू होने जा रही है। नवीं कक्षा में इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इन स्कूलों में सिंगल सेक्शन के तहत सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवा विषय का स्कूलों में ज्ञान दिया जाएगा। मेरिट आधार पर स्कूलों में 25-25 सीटें भरी जाएंगी।

विज्ञापन


आईटीबीएस स्किल बेस कोर्स है। नवीं, दसवीं में इस विषय को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं और जमा एक और जमा दो में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने स्कूल प्रिंसिपलों को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। 107 स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने को कह दिया है। 117 स्कूलों में जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। कुल 224 नए स्कूलों में आईटीसीएस विषय को शुरू करने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन


नेशनल स्किल डेवलेपमेंट कारपोरेशन की मदद से आईटीसीएस विषय को प्रदेश में पढ़ाया जाएगा। आईटीसीएस आईटी शिक्षा से उच्च स्तर का विषय है। इसमें प्रैक्टीकल पर अधिक जोर दिया गया है। इस कोर्स को करने वाले बच्चों को एनएसडीसी द्वारा भी डिप्लोमा दिया जाएगा। यह डिप्लोमा रोजगार प्राप्ति में अधिक सहायक साबित होगा। दिल्ली से शिक्षक पेपर लेने हिमाचल आएंगे। लापरवाही से पढ़ने वाले बच्चों को इस विषय में पास नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


400 छात्रों की हुई जॉब प्लेसमेंट
प्रदेश के 500 से अधिक स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा के तहत आईटीईएस विषय पढ़ाया जा रहा है। बीते साल जमा दो में इस विषय को पढ़ने वाले 400 से अधिक बच्चों की जॉब प्लेसमेंट हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed