फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vocational degree in colleges

निजी कंपनी देगी कॉलेजों में वोकेशनल डिग्री की शिक्षा

Tue, 11 Jul 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Jul 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
vocational degree in colleges

प्रदेश के 12 डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से शुरू होने जा रही वोकेशनल डिग्री की शिक्षा निजी कंपनियों द्वारा दी जाएगी। सरकार ने प्रदेश के 12 डिग्री कॉलेजों के चार ग्रुप बनाए हैं। तीन कॉलेजों के एक ग्रुप को बीवॉक की शिक्षा देने का जिम्मा एक कंपनी को सौंपा है।

विज्ञापन


इन कंपनियों द्वारा ही बीवॉक के लिए शिक्षक भर्ती किए गए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने बताया है कि 12 कॉलेजों में बीवॉक को सफलता मिलने के बाद प्रदेश के अन्य कॉलेजों में भी इसे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



उच्च शिक्षा निदेशालय ने शिमला, रामपुर और नाहन कॉलेज का एक ग्रुप, सोलन, बिलासपुर और ऊना कॉलेज का दूसरा ग्रुप, धर्मशाला, नूरपुर और चंबा कॉलेज का तीसरा ग्रुप और हमीरपुर, मंडी व कुल्लू कॉलेज का चौथा ग्रुप बनाया है। एक ग्रुप को एक कंपनी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटेल और टूरिज्म एंड हास्पिेलिटी विषय को वोकेशनल डिग्री के तहत शुरू किया गया है। दोनों विषयों में एक-एक शिक्षक को नियुक्त किया गया है। मंगलवार से प्रदेश के कॉलेजों में बीवॉक की पढ़ाई शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed