फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vocational courses in 16 colleges in himachal.

हिमाचल के इन 16 कॉलेजों में होगी वोकेशनल की डिग्री, शुरू होंगे नए कोर्स

Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Vocational courses in 16 colleges in himachal.
दस जिलों के 16 डिग्री कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से वोकेशनल की डिग्री शुरू की जाएगी। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों के 16 डिग्री कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से वोकेशनल की डिग्री शुरू की जाएगी। बैचलर इन वोकेशनल स्टडी के तहत टूरिज्म और रिटेल विषय में विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।

विज्ञापन


सूबे के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश के स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू किए गए हैं। इसी कड़ी में अब कॉलेजों में भी वोकेशनल डिग्री शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के मुताबिक इसी शैक्षणिक सत्र से डिग्री शुरू की जाएगी। हालांकि जून महीने में वोकेशनल डिग्री के तहत छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। करीब दो महीने बाद डिग्री को आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने प्रदेश के बड़े कॉलेजों को वोकेशनल डिग्री शुरू करने के लिए चुना है। 1800 से अधिक छात्रों की संख्या वाले कॉलेजों में पहले चरण में डिग्री शुरू की जाएगी। इन कालेजों में डिग्री के रिस्पांस को देखने के बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में वोकेशनल डिग्री शुरू की जाएगी।

इन कालेजों में होगी डिग्री, देखें लिस्ट

Vocational courses in 16 colleges in himachal.
वोकेशनल डिग्री का सिलेबस बनाने का काम भी शुरू हो गया है। - फोटो : Demo pic

डिग्री शुरू करने के लिए शिक्षा विभाग और राज्य विश्वविद्यालय ने शिक्षकों के चयन को लेकर माथापच्ची शुरू कर दी है। देश के अन्य राज्यों से भी इस डिग्री को लेकर राय ली जा रही है। वर्तमान शिक्षा प्रणाली से बेरोजगारों की भारी फौज ही तैयार हो रही है।

इसमें जीवन यापन और जीवनोपयोगी मूलभूत और आधारभूत सुविधाएं ग्रहण करने की भी गुंजाइश नहीं है। ऐसे में सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए रोजगार प्राप्त करने में आसानी देने वाली डिग्री शुरू करने की पहल की है। वोकेशनल डिग्री के तहत छात्रों का कौशल विकास होगा।

इन कालेजों में होगी डिग्री
बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, नादौन, धर्मशाला, ढलियारा, पालमपुर, कुल्लू, मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, एक्सीलेंस कालेज संजौली, रामपुर, सोलन, नाहन और ऊना डिग्री कालेजों में वोकेशनल डिग्री शुरू की जाएगी। वोकेशनल डिग्री का सिलेबस बनाने का काम भी शुरू हो गया है। प्रदेश विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग सिलेबस बनाने के काम में जुटे हुए हैं।

इसी शैक्षणिक सत्र से 16 कालेजों में वोकेशनल डिग्री शुरू करने का फैसला लिया गया है। करीब दो माह बाद वोकेशनल डिग्री के तहत छात्रों की ऐडमिशन शुरू कर दी जाएगी।-दिनकर बुराथोकी, निदेशक उच्च शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed