फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigyan Manthan exam will be held in Himachal on 30 November and 5 December

हिमाचल में 30 नवंबर और पांच दिसंबर को होगी विज्ञान मंथन परीक्षा

Thu, 14 Oct 2021 07:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 07:49 PM IST
सार

 यह परीक्षा तीन स्तर पर ऑनलाइन होगी। स्कूल स्तर पर परीक्षा 30 नवंबर और 5 दिसंबर को होगी। विद्यार्थी वेबसाइट www.vvm.org.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के समन्वयक और विवि के भौतिकी विज्ञान विभाग के प्रो. शशि कुमार धीमान ने बताया कि राज्य स्तरीय कैंप के लिए हर कक्षा के 20 टॉप रैंकर चुने जाएंगे।

विज्ञापन
Vigyan Manthan exam will be held in Himachal on 30 November and 5 December
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल काउंसिल ऑफ एजूकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी), विज्ञान प्रसार साइंस एंड टेक्नोलॉजी विज्ञान समिति हिमाचल प्रदेश और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 30 नवंबर और पांच दिसंबर को विज्ञान मंथन-2021 परीक्षा होगी। टैलेंट सर्च परीक्षा छठी से 11वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए होगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक सौ रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते है। यह परीक्षा तीन स्तर पर ऑनलाइन होगी। स्कूल स्तर पर परीक्षा 30 नवंबर और 5 दिसंबर को होगी। विद्यार्थी वेबसाइट www.vvm.org.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के समन्वयक और विवि के भौतिकी विज्ञान विभाग के प्रो. शशि कुमार धीमान ने बताया कि राज्य स्तरीय कैंप के लिए हर कक्षा के 20 टॉप रैंकर चुने जाएंगे। ये दो दिन के स्टेट कैंप में भाग लेंगे।

विज्ञापन


हर राज्य से हर कक्षा से दो-दो विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए होगा। इसमें स्थान पाने वालों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न दिए जाएंगे। कैंप किसी नामी तकनीकी शिक्षण संस्थान में होगा। वेबसाइट पर टैलेंट सर्च परीक्षा के सिलेबस के अलावा परीक्षा में दिए जाने वाले पुरस्कार का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध है। स्कूल स्तर पर परीक्षा 90 मिनट की होगी। परीक्षा में इंडिया कंट्रीब्यूशन टू साइंस के बीस अंक होंगे। लाइफ स्टोरी ऑफ आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रॉय और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और साइंस के बीस अंक, साइंस एंड मैथेमैटिक्स टेक्स्ट बुक्स में से एक-एक अंक के 50 अंक होंगे। लॉजिक और रिजनिंग में दस अंक के दस प्रश्न पूछे जाएंगे। शिक्षा निदेशालय ने सभी उच्च शिक्षा निदेशकों को छात्रों को इस टैलेंट सर्च परीक्षा के बारे में जागरूक करने को सभी प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापकों को दिशा निर्देश जारी करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed