फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vallabh Govt. Post Graduate College Mandi Himachal Pradesh

आजादी के बाद हिमाचल का पहला तोहफा है वल्लभ कॉलेज

Wed, 15 Jun 2016 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 15 Jun 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
Vallabh Govt. Post Graduate College Mandi Himachal Pradesh
वल्‍लभ कॉलेज मंडी - फोटो : अमर उजाला

ब्रिटिश राज खत्म होने के एक वर्ष बाद 1948 में स्थापित नैक से ए ग्रेड मान्यता प्राप्त वल्लभ कॉलेज मंडी में पढ़ना हर स्टूडेंट का सपना है। कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की यूजी डिग्री के साथ पीजी की पढ़ाई की जा सकती है।

विज्ञापन


मंडी कॉलेज में बीएड, पीजीडीसीए, बीसीए तथा एमए राजनीतिक शास्त्र के विद्यार्थियों ने गत शैक्षणिक सत्र में मेरिट में जगह बनाई है। कॉलेज में लाहौल-स्पीति, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। खेलों में अग्रणी मंडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम चमकाया है।
विज्ञापन


किस विषय में कितनी सीटें
रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स (मेजर)
फिजिक्स    140
केमिस्ट्री    140
मैथेमेटिक्स    140
बॉटनी    140
जूलॉजी    140
बायोटेक    60
राजनीतिक शास्त्र140
अंग्रेजी    140
इतिहास    140
हिंदी    140
अर्थशास्त्र    140
लोक प्रशासन    80
भूगोल समाज शास्त्र 140
कॉमर्स    140
संस्कृत    80
समाज शास्त्र    80
म्यूजिक    80

पीजी कोर्स में इतनी सीटें

Vallabh Govt. Post Graduate College Mandi Himachal Pradesh
वल्‍लभ कॉलेज मंडी - फोटो : अमर उजाला

एमए हिंदी    35
एमए राजनीतिक शास्त्र 35
एमए अंग्रेजी    35
एमए अर्थशास्त्र    35
एमएससी मैथेमेटिक्स 35
एमकॉम    35
बीएड    100
पीजीडीसीए    60
बीसीए    60
बीबीए    60

सुविधाएं
साइंस फिजिक्स, केमिस्ट्री, भूगोल, कंप्यूटर, भाषा की आधुनिक प्रयोगशालाएं। तीन कंप्यूटर लैब में 140 स्टूडेंट एक साथ बैठ सकते हैं। आधुनिक सेमिनार हॉल, 50 हजार किताबों वाली लाईब्रेरी, रीडिंग सेक्शन, छात्राओं के दो छात्रावास में 200 छात्राओं व एक ब्यायज हॉस्टल में 126 छात्रों के ठहरने की सुविधा बास्केटबाल और बालीबाल कोर्स के अलावा कॉलेज में इंडोर स्टेडियम तथा मल्टीपर्पस हाल की सुविधा भी उपलब्ध है।

यहां से निकली नामी हस्तियां

Vallabh Govt. Post Graduate College Mandi Himachal Pradesh
डा. अशोक अवस्थी, प्रिंसिपल - फोटो : अमर उजाला

पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, क्रिकेटर ऋषि धवन, वर्तमान में कॉलेज में कार्यरत प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह, पूर्व मंत्री जयराम ठाकुर। वल्लभ कॉलेज मंडी में 5200 से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज की स्थापना वर्ष 1948 में हुई है।

कॉलेज में शहर के यू ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं शुरू की गई थी। पहले शैक्षणिक सत्र में 198 स्टूडेंट ने प्रवेश लिया था। प्रदेश में सबसे पहले नैक से ए ग्रेड मान्यता प्राप्त करने का गौरव भी मंडी कॉलेज को ही हासिल है। मंडी कॉलेज देश के सबसे पुराने चुनिंदा कॉलेज की लिस्ट में शुमार है।

शिक्षा के साथ ही खेलों में भी कॉलेज के स्टूडेंट को परिपक्व बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। कॉलेज में मंडी के अलावा बाहरी जिलों के स्टूडेंट भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। - डा. अशोक अवस्थी, प्रिंसिपल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed