फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Under 19 Real T20 Cricket Contest won by up team

इस राज्य की टीम ने जीती अंडर 19 रियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 26 Jun 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू Updated Tue, 26 Jun 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Under 19 Real T20 Cricket Contest won by up team

इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित अंडर 19 रियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम विजेता रही है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह राज्यों की टीमों ने भाग लिया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र धीरटा ने विजेताओं को इनाम बांटे।  प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 जून किया गया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली एनसीआर और हिमाचल की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमों के बीच खेला गया। उत्तराखंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों के मैच में उत्तराखंड की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम के सामने जीत लिए 121 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश की टीम के बल्लेबाज आशीष ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। आशीष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

रियल क्रिकेट स्पोर्ट्स रोहडू़ के महासचिव हेम सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष दलीप कुमार अरोड़ा, मोहम्मद जावेद, रागिनी शर्मा, विशाखा, विकास शर्मा, जतिन, इमरान, नितेश पांडे, ललित ठाकुर, सविंद्र कायथ, पंकज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed