फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   una team became champion in handball under nineteen sports meet

राज्य स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में इन टीमों ने मारी बाजी

Tue, 26 Sep 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना) Updated Tue, 26 Sep 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
una team became champion in handball under nineteen sports meet
सलोह के वन विहारी नंद ब्रह्मचारी मॉडल स्कूल में चल रही 60वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में ऊना की टीम स्टेट चैंपियन घोषित की गई। 
विज्ञापन


इस मुकाबले के तहत ऊना की टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल बिलासपुर की टीम को चित करते हुए स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं ऊना की ही टीम ने बिलासपुर की टीम को हराते हुए इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता अपने कब्जे में की।
विज्ञापन

 
इसी तरह हॉकी के मुकाबले में ऊना की टीम ने सिरमौर की टीम को शिकस्त देते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। इसी तरह बॉक्सिंग के मुकाबले में शिमला की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। वहीं, मंडी की टीम दूसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जूडो के मुकाबले में बिलासपुर की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। इसी तरह बास्केटबॉल के मुकाबले में ऊना की टीम सिरमौर की टीम को हराते हुए विजेता बनी। इसी तरह फुटबाल के फाइनल मुकाबले में ऊना की टीम ने सिरमौर को दो एक से हराया। 

इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबॉल, जुडो व बॉक्सिंग के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का मंगलवार को संयुक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय भजन सिंह समापन करेंगे। 

इस अवसर पर मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, असिस्टेंट निदेशक फिजीकल एजूकेशन पीएस धोटा, डिप्टी डायरेक्टर भूप सिंह, एडीपीओ अनिल शर्मा, जगदीश राम, सोमनाथ, यशपाल, अश्वनी, भीष्म, अमरजीत, दर्शन, अजय, संजय, अरुण शर्मा के अलावा खिलाड़ियों के साथ ाहर से आए उनके प्रतिनिधि व आयोजक कमेटी सदस्य मौजूद थे।

नेशनल जूडो में दमखम दिखाएंगे उर्वशी और कर्ण 

una team became champion in handball under nineteen sports meet

तेलंगाना में हो रही नेशनल जूडो प्रतियोगिता में कुल्लू की उर्वशी और कर्ण भी दमखम दिखाएंगे। हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई नेशनल किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में भी कुल्लू जिले के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल हासिल किए हैं। 

30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक तेलंगाना में होने वाली नेशनल स्पर्धा में सीसे स्कूल बजौरा की उर्वशी और एवरीग्रीन स्कूल काईस के कर्ण ठाकुर शामिल भाग लेंगे। उर्वशी व कर्ण ठाकुर ने शिमला में हुई जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर पहला स्थान हासिल किया था। 

जूडो एसोसिएशन कुल्लू के प्रधान रणवीर ठाकुर और महासचिव विपिन चंदेल ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। वहीं बजौरा स्कूल की प्रधानाचार्य मृदुला शर्मा, शारीरिक खेल शिक्षक हरदेव और एवरीग्रीन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने उम्मीद जताई है कि दोनों ही खिलाड़ी नेशनल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन मेडल जीतकर लाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed