{"_id":"5b4212a84f1c1bb6248b51e6","slug":"ugc-net-exam-in-himachal-pradesh-at-19-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 हजार विद्यार्थियों ने दिया नेट, 19 परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
7 हजार विद्यार्थियों ने दिया नेट, 19 परीक्षा केंद्रों में हुई परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Jul 2018 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने राजधानी शिमला में रविवार को 19 परीक्षा केंद्रों में नेट लिया। प्रदेश भर से 7311 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। सीबीएसई की ओर से परीक्षा के लिए बनाई गई समन्वयक लॉरेट भराड़ी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मीरा सिंह ने यह जानकारी दी। उधर, रविवार सुबह सभी परीक्षा केंद्रों पर साढ़े नौ बजे परीक्षा ली गई।
विज्ञापन
छात्रों को पर्स और स्मार्ट वॉच परीक्षा केंद्र में ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। आईकार्ड, बाल पेन और एडमिट कार्ड के साथ ही छात्रों को एंट्री दी गई। करीब एक बजे तक यह परीक्षा चली। दूसरी ओर, दोपहर बाद परीक्षा देने के बाद केंद्रों से बाहर आए परीक्षार्थी नेट के तीन की बजाय दो पेपर देने पर खुश नजर आए।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि तीन बार परीक्षा देने के साथ छात्रों का समय तो बर्बाद होता है, जबकि परेशानियों का भी सामना करना पड़ता था। हालांकि यह भी कहा कि बीते वर्ष के मुकाबले इस बार की पेपर कठिन था, जबकि टाइम की काफी कटौती की गई थी। इस दौरान कुल डेढ़ सौ सवालों का जवाब छात्रों को देना था।
विज्ञापन
रोहड़ू की सुरेखा नशींटू ने बताया कि उन्होंने पेपर पहली बार दिया है। हालांकि, केंद्रों पर ज्यादा सख्ती तो नहीं थी, लेकिन डेढ़ सौ सवालों का जवाब देने के लिए टाइमिंग थोड़ी सी कम लगी। रामपुर के अजीत कुमार का डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में परीक्षा केंद्र था।
छात्र ने बताया कि यह उनका दूसरी बार पेपर था, लेकिन इस बार पेपर काफी मुश्किल था। विश्वविद्यालय के छात्र जोतपाल ने बताया कि पेपर काफी मुश्किल था। वहीं लाहौल-स्पीति से आए सोनम ने बताया कि समय की कटौती की वजह से पेपर काफी लंबा हो गया है।