{"_id":"59f190304f1c1bb6678b7919","slug":"ug-classes-1st-3rd-and-5th-sem-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ फेस्टिवल में भाग लेने पर छूट गए यूजी के पेपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूथ फेस्टिवल में भाग लेने पर छूट गए यूजी के पेपर
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 26 Oct 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल की ग्रुप-4 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दर्जनों विद्यार्थी यूजी की परीक्षा से वंचित रह गए हैं। यूथ फेस्टिवल में प्रदेशभर के कॉलेजों से दर्जनों विद्यार्थियों ने भाग लिया है। कांगड़ा के ढलियारा महाविद्यालय में 13 अक्तूबर को प्रतियोगिता हुई और इसी दिन यूजी के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी आरंभ हुईं।
विज्ञापन
इस कारण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी अपने पेपर नहीं दे पाए हैं। विद्यार्थियों ने प्रदेश विश्वविद्यालय से मांग की है कि उन्हें परीक्षा देने का एक अवसर प्रदान किया जाए। जो छात्र ग्रुप-4 के मुकाबलों में भाग लेने के लिए गए थे, उनको अपना पहला पेपर छोड़ना पड़ा था। पेपर छोड़ने के कारण ही वह ग्रुप-4 के मुकाबलों में भाग ले सके।
विज्ञापन
ग्रुप-4 में प्ले, स्किट, माइम, मिमिक्री आदि की प्रतियोगिताएं होती हैं। 13 अक्तूबर को पहले सेमेस्टर के छात्रों का संस्कृत विषय का पेपर था। तीसरे सेमेस्टर के छात्रों का म्यूजिक कोर और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों का अर्थशास्त्र, ज्यूलॉजी और इनऑरगेनिक कैमिस्ट्री का पेपर था।
विज्ञापन
ग्रुप-4 के मुकाबलों के कारण प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र इन परीक्षाओं को देने से वंचित रह गए हैं। विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन से ग्रुप-4 की प्रतिस्पर्धा के समय आयोजित किए गए पेपरों से वंचित रहे छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा करवाने की मांग की है। उधर, प्रदेश विवि के परीक्षा समन्वयक डॉ. जेएस नेगी का कहना है कि दोबारा से परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट दी जाएगी जो अगले सेमेस्टर के साथ पेपर दे सकेंगे।