फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two new subjects in Government Degree College Sanjauli Shimla

संजौली कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से शामिल किए जाएंगे दो और विषय

Sun, 09 Jun 2019 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Jun 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Two new subjects in Government Degree College Sanjauli Shimla
फाइल फोटो

सेंटर ऑफ एक्सिलेंस कॉलेज संजौली में नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों को यूजी डिग्री के चारों संकाय में दो और नए विषय पढ़ने को मिलेंगे। कॉलेज में विज्ञान संकाय के छात्रों को भू विज्ञान और कला संकाय के छात्रों को मास कम्यूनिकेशन के दो विषय की च्वाइस मिलेगी। अब तक शिक्षक न होने से छात्र इस सुविधा से वंचित थे। अब दोनों विषयों को पढ़ाने के लिए कॉलेज में शिक्षकों के पद भर दिए हैं। 

विज्ञापन


प्रथम वर्ष में पढ़ाए जाने वाले कंप्लसरी एन्वायरमेंट साइंस (पर्यावरण विज्ञान) विषय को पढ़ाने को भी शिक्षक मिल जाएगा। इससे करीब नौ सौ छात्रों को राहत मिलेगी। रूसा सीबीसीएस के लागू होने के बाद से किसी भी कॉलेज में पर्यावरण विज्ञान विषय का शिक्षक नियुक्त नहीं किया है। अब तक इस विषय को अन्य शिक्षक ही पढ़ाते रहे हैं। पर्यावरण विज्ञान शिक्षक के  पद सृजित कर उसके लिए सरकार ने साक्षात्कार करवा लिए हैं। जल्द ही शिक्षकों की तैनाती कॉलेज में हो जाएगी।  
विज्ञापन


संजौली कॉलेज में कला संकाय के 600, मेडिकल और नॉन मेडिकल के 120-120, वाणिज्य संकाय के प्रथम वर्ष में 80, बीसीए और बीवॉक में 40-40 छात्र-छात्राओं के लिए सीटें रखी हैं। कॉलेज में मेरिट ही प्रवेश का आधार होता है। उत्कृष्ट संस्थान होने के नाते हर सत्र में हजारों की संख्या में छात्र संजौली कॉलेज में प्रवेश को आवेदन करते हैं। दो नए विषय की ऑप्शन मिलने पर छात्र इनकी पढ़ाई भी इस संस्थान से कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के लिए 11 से खुलेगा कॉलेज का पोर्टल
सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि यूजी डिग्री कोर्स में भू विज्ञान और जन संचार विषय कांबिनेशन में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध होगा। वह इसे कांबिनेशन में सब्जेक्ट के रूप में चुन सकेंगे। दोनों विषयों के शिक्षक ज्वाइन कर गए हैं।


पहली बार कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके लिए तैयार किए पोर्टल का 10 जून को अंतिम ट्रायल होगा और 11 जून को पोर्टल आवेदन के लिए खोल दिया जाएगा। प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। छात्र फीस तक आनलाइन, डेबिट कार्ड या इंटरनेंट बैंकिंग के साथ और चालान काट कर बैंक में राशि जमा करवाकर अदा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed