शूटिंग में ये दो हिमाचल के सरकारी कॉलेज बने चैंपियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज शूटिंग चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में संजौली कॉलेज और महिला वर्ग में राजकीय कन्या महाविद्यालय की टीम ओवरआल चैंपियन बनी।
कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में तीन दिवसयीय प्रतियोगिता का समापन किया और विजेता टीमों सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में शूटिंग जैसी खेलों को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
एचपीयू ने तीन साल से शूटिंग को अपने खेल कैलेंडर में शामिल किया है। पुरुष वर्ग में बीते वर्ष की विजेता जवाहर लाल नेहरू फाइन आर्ट कॉलेज की टीम ने दूसरा और सेंटर फार इवनिंग स्टडीज इवनिंग कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया।
महिला वर्ग में सीमा कॉलेज रोहड़ू ने दूसरा और नालागढ़ कॉलेज ने तीसरा स्थान पाया। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया, कमलजीत सिंह, विवि के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय के सह निदेशक डॉ. हरि सिंह, इंदिरा गांधी खेल परिसर के कोच सेवानिवृत्त सूबेदार रविंद्र प्रकाश भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में एचपीयू से संबद्ध 20 कॉलेजों के 139 शूटरों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रदेश राइफल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरत सिंह, विरेंद्र बांशटू, वीर सिंह, टीकाराम ने तकनीकी सहयोग किया।
अभय और दामिनी ने जीता गोल्ड
10 मीटर राइफल मेन में इवनिंग कॉलेज के अभय ठाकुर ने गोल्ड, संजौली कॉलेज के ऋृषभ कुमार ने सिल्वर और रितेश रैटका ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में आरकेएमवी की दामिनी ने गोल्ड, सीमा कॉलेज
रोहड़ू की शशि बाला ने सिल्वर और सीमा कॉलेज की रितु मेहता ने कांस्य पदक जीता। दस मीटर एअर पिस्टल पुरुष वर्ग में जवाहर लाल नेहरू फाइन आर्ट कॉलेज के विनय गौतम ने गोल्ड, मानिक राणा एचपीयू रिजनल सेंटर
खनियारा ने सिल्वर और नालागढ़ कॉलेज के रजत कुमार ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में एचपीयू पीजी सेंटर की श्रेया सूद ने गोल्ड, आरकेएमवी की आंचल ने सिल्वर, नालागढ़ कॉलेज की शीना मलिक ने कांस्य पदक जीता।