{"_id":"58f98df64f1c1b0b524732d4","slug":"two-exams-on-same-day-on-4th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में होंगी दो प्रवेश परीक्षाएं, परेशानी में छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक ही दिन में होंगी दो प्रवेश परीक्षाएं, परेशानी में छात्र
सुनील शर्मा/अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Updated Fri, 21 Apr 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन रिसर्च की प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से उलझन में हैं। दोनों की प्रवेश परीक्षा तिथियां चार जून को निर्धारित हैं।
विज्ञापन
हालांकि, जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन रिसर्च की प्रवेश परीक्षा की तिथि पहले निर्धारित हुई है। ऐसे में सूबे के अभ्यर्थियों ने कृषि विश्वविद्यालय से प्रवेश परीक्षा तिथि बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजूकेशन रिसर्च ने एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च से मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई है। कृषि विवि ने बीएससी एग्रीकल्चर और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अप्रैल से 15 मई तक मांगे हैं। दोनों प्रवेश परीक्षाएं चार जून को निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
अभ्यर्थी एक दिन में दोनों परीक्षाएं देने में असमर्थ हैं। वे उलझन में हैं कि कौन सी परीक्षा दें और किसे छोड़ें। अभ्यर्थियों में राकेश, प्रदीप, सुनील, कुलदीप चंद, शबनम, प्रिया, सुहानी शर्मा, अमर चंद, सरोज, अमन, सतीश, कमल और प्रदीप ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है।
उधर, हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के रजिस्ट्रार सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करने की संभावना कम है। प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलने से विवि का शेड्यूल बदलना पड़ता है।