फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two exams on same day hp board and national open school exam

एक टाइम में दो परीक्षाओं के फेर में उलझे परीक्षार्थी

Wed, 01 Mar 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 01 Mar 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
two exams on same day hp board and national open school exam

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी वार्षिक परीक्षाओं की डेट शीट ने परीक्षार्थियों को असमंजस में डाल दिया है। परीक्षार्थियों को यह समझ नहीं आ रहा है कि वे अपनी नियमित परीक्षाओं को दें या फिर ओपन स्कूल के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा। परीक्षाओं का एक ही दिन और एक ही समय होने के कारण परीक्षार्थी केवल एक ही परीक्षा दे सकते हैं। इससे फिर बोर्ड की लापरवाही उजागर हुई है। 

विज्ञापन



शिक्षा बोर्ड ने 14 मार्च को शाम के सत्र में जमा एक की अर्थशास्त्र और एसओएस के माध्यम से दसवीं की गणित परीक्षा की तिथि निश्चित की है। ऐसे में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत जिन छात्रों का ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा के गणित विषय का पेपर पेंडिंग पड़ा है, उन छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से जारी डेट शीट परेशानी भरी साबित हो रही है।
विज्ञापन


जो छात्र स्कूलों में 11वीं में नियमित प्रवेश पाकर अर्थशास्त्र विषय से 14 मार्च को परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए इसी दिन एक ही समय में ओपन स्कूल के तहत दसवीं के गणित विषय की परीक्षा देना काफी मुश्किल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि बोर्ड ने इन परीक्षाओं के लिए रोल नंबर भी परीक्षार्थियों को आवंटित कर दिए हैं। ऐसे में परीक्षार्थी छात्र तनाव की स्थिति से भी गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाएं सिर पर हैं। जमा एक की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे नियमित छात्रों के लिए एक भी परीक्षा छोड़ना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बहरहाल, छात्रों को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि दोनों परीक्षाओं का एक समय होने से वे गणित की परीक्षा दें या फिर अर्थशास्त्र विषय की। ऐसा नहीं कि स्कूल की ओर से इस बारे में बोर्ड को सूचना नहीं दी गई है।


सूचना देने के बाद भी बोर्ड ने इस तिथि में कोई बदलाव नहीं किया है। परीक्षार्थियों को रोलनंबर भेजने के बाद कई स्कूलों ने इस तिथि को लेकर आपत्ति भी दर्ज की है। उपनिदेशक सेकेंडरी रमेश चौहान ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों को डेट शीट पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वह सीधे तौर पर स्कूल शिक्षा बोर्ड में आपत्ति दायर कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed