फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two days national conference organized at dental college paonta

नेशनल कान्फ्रेंस में 400 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, पहले स्थान पर रहे डॉ. खालिद

Sat, 31 Mar 2018 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 31 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
two days national conference organized at dental college paonta

डेंटल कॉलेज पांवटा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इस कान्फ्रेंस में संस्थान के विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

विज्ञापन


पोस्टर एंड प्रेजेंटेशन रिसर्च प्रतियोगिता में एमिटी विवि नोएडा के डॉ. खालिद ने प्रथम और गंगोह शोभित विवि की राधिका शोभित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कान्फ्रेंस का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीन एकेडमिक्स एचपीटीयू हमीरपुर डॉ. एनएन शर्मा, एचआईटी पांवटा के चेयरमैन डॉ. वीके गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. गौरव

गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुंदर ठाकुर, प्रधानाचार्य डॉ. नवीन गोयल, उप प्रधानाचार्य डॉ. उज्ज्वल नौटियाल व डॉ. रमनदीप ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. नौटियाल ने कहा कि 29 से 30 मार्च तक नेशनल कान्फ्रेंस हुई। इस दौरान पोस्टर एंड ओरल प्रेजेंटेशन में रिसर्च प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा इकाई अध्यक्ष सतीश गोयल ने पुरस्कार वितरित किए। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. गौरव गुप्ता व प्रधानाचार्य डॉ. नवीन गोयल ने नेशनल कांफ्रेंस में पहुंचे समस्त प्रतिभागियों व कार्यक्रम आयोजन में सहयोग करने वालों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed