फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   twelve thousand candidate appeared in neet 2021 exam in himachal pradesh

नीट 2021: प्रदेश में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 12 Sep 2021 09:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Sep 2021 09:34 PM IST
सार

परीक्षा केंद्रों में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सुबह 11 से डेढ़ बजे तक प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
twelve thousand candidate appeared in neet 2021 exam in himachal pradesh
प्रदेश में 38 परीक्षा केंद्रों पर नीट-2021 (यूजी) का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार को प्रदेश में 38 परीक्षा केंद्रों पर नीट-2021 (यूजी) का आयोजन किया गया। दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षा हुई। शिमला और हमीरपुर में 19-19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का पूरा पालन किया गया। 12 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार केंद्रों में अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। शिमला में स्थापित केंद्रों में 5100 और हमीरपुर के सेंटरों में 8313 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड पर अंकित समय के अनुसार ही परीक्षार्थियों को सेंटर में प्रवेश दिया गया। मास्क पहनना अनिवार्य था। केंद्र में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षा केंद्र में सुबह 11 से डेढ़ बजे तक प्रवेश दिया गया। एक कमरे में सिर्फ 12 अभ्यर्थियों को ही बैठाया गया। परीक्षार्थियों को पेन भी सेंटर में उपलब्ध करवाए गए। उन्हें अपने साथ पानी की बोतल और हैंड सैनिटाइजर लाने की ही अनुमति थी। परीक्षा के लिए एनटीए की ओर से बनाए गए सिटी कोआर्डिनेटर ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


शिमला सिटी कोआर्डिनेटर प्रधानाचार्य सेंट थॉमस स्कूल विदुप्रिया चक्रवर्ती ने कहा कि परीक्षा में कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिमला के 38 परीक्षा केंद्रों में 96 फीसदी परीक्षार्थी अपीयर हुए। एनटीए ने 5100 रोलनंबर जारी किए थे। उधर, हमीरपुर सिटी के कोआर्डिनेटर प्रधानाचार्य डीएवी हमीरपुर विश्ववास र्श्मा ने बताया कि हमीरपुर के तहत बनाए गए केंद्रों में 8313 में से 7909 परीक्षार्थी परीक्षा में अपीयर हुए। तय समय से पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों में पहुंच गए थे। परीक्षार्थियों को बिना मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग, एडमिट कार्ड दिखाने के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। डेढ़ बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। --
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में यहां हुआ नीट
संजौली कॉलेज, यूआईआईटी समरहिल, जेसीबी पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस, चैल्सी नवबहार, चैप्सली भराड़ी, सरस्वती पैराडाइज संजौली, डीएवी न्यू शिमला, माउंट शिवालिक जुब्बड़हट्टी, हिल ग्रोव संजौली, सेंट एडवर्ड स्कूल, आरकेएमवी, सरस्वती विद्या मंदिर, डीएवी लक्कड़ बाजार, सिक्रेड हार्ट ढली, ब्वॉयज स्कूल लालपानी, लोरेट भराड़ी और डीएवी एमएएस पब्लिक स्कूल टुटू।


हमीरपुर में ये बनाए थे केंद्र
गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल, वुड्स पार्क स्कूल, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, हिम गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, आर्यन पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल, ब्वॉयज स्कूल, एनएससीबीएम कॉलेज, लॉरेट इंस्टीट्यूट, सिद्धार्थ कॉलेज नादौन, केवी हमीरपुर और टीआर डीएवी पब्लिक स्कूल कांगू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed