फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   trial of player for olympic games at rohru shimla

ओलंपिक में दौड़ने का है सपना तो 23 को यहां पहुंचिये

Tue, 16 Jan 2018 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जुब्बल (रोहड़ू)
अमर उजाला ब्यूरो, जुब्बल (रोहड़ू) Updated Tue, 16 Jan 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
trial of player for olympic games at rohru shimla

यदि दौड़ने का जुनून है तो 2020 में होने वाली ओलंपिक गेम्स में आप भी भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। जी हां, केंद्र सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा कोआपरेटिव सोसायटी और गेल इंडिया संस्था प्रतिभावान खिलाड़ियों को तलाश रही है। 

विज्ञापन


इसके लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं। चयनित होने वाले खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए केंद्र सरकार हर सुविधा उपलब्धकरवाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए केंद्र सरकार ने यह अभियान शुरू किया है। 
विज्ञापन


इसके अंतर्गत युवा खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों को वर्ष 2020 की ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय युवा कोआपरेटिव सोसायटी अपने जिला प्रतिनिधि और स्वयंसेवियों के माध्यम से सभी स्कूलों में भी संपर्क साध रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के प्रथम चरण में 23 जनवरी को सरस्वतीनगर कॉलेज के खेल मैदान में ट्रायल लिए जाएंगे। 11 वर्ष से 17 वर्ष की आयु तक के लड़के और लड़कियां ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ट्रायल 100 मीटर से लेकर 400 मीटर की दौड़ के होंगे। 

प्रथम चरण में जिला स्तर से चयनित धावक प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक जाएंगे। उसके बाद धावक ओलंपिक के क्वालीफाई राउंड के लिए चुने जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी सोसायटी की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं। 


प्रदेश में तीन चरणों में होंगे ट्रायल
कार्यक्रम समन्वयक यशपाल शर्मा, राष्ट्रीय युवा कोआपरेटिव सोसायटी के जिला प्रतिनिधि अजय भेरटा ने बताया कि हिमाचल में तीन भागों में ट्रायल किए जा रहे हैं। सरस्वतीनगर कॉलेज के खेल मैदान में 23 जनवरी को सिरमौर, किन्नौर, सोलन व जिला शिमला से आए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल में आए प्रतिभागी को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और आयु प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed