जूनियर फुटबाल टीम का हिस्सा बनने का मौका, इस दिन होंगे ट्रायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से जूनियर वर्ग की डॉ. वीसी रॉय फुटबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश स्तरीय फुटबाल टीम का चयन किया जा रहा है। इसका ट्रायल 20 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह स्कूल के मैदान में होगा।
संघ के मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी इस दिन सुबह 11 बजे रिपोर्ट कर सकते हैं। ट्रायल के बाद चुनी गई टीम का कोचिंग कैंप 22 नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा।
सिलेक्शन ट्रायल में जनवरी 2001 और दिसंबर 2002 के बाद जन्मे खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ संबंधित नगर पालिका, नगर परिषद या पंचायत के सचिव की ओर से प्रमाणित किया हुआ सर्टिफिकेट ही प्रस्तुत करना होगा।
200 रुपये शुल्क अदा करना होगा
अन्य कोई भी प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा। शर्मा ने कहा कि ट्रायल में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को 200 रुपये शुल्क अदा करना होगा। प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने जिला फुटबाल संघ के सभी प्रधान और सचिवों से अपने-अपने जिलों से बेहतर और योग्य खिलाड़ी भेजने का आह्वान किया है।
उन्होंने सभी जिला फुटबाल संघों से एचपीएफए में पंजीकृत खिलाड़ी ही भेजने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, वह वह ट्रायल से पहले करवा सकते हैं।
ये होंगे चयन कमेटी में शामिल
जूनियर फुटबाल टीम के चयन के लिए अनुभवी लोगों की एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी सुरेश मान, अमित दत्ता, एनआईएस कोच विनीत, दिग्विजय चौहान, भूपिंद्र ठाकुर और संजीव को शामिल किया गया है।
सिलेक्शन कमेटी का निर्णय सर्वमान्य और अंतिम होगा। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष जतिंद्र सैणी की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबाल टीम का ट्रायल होगा। जबकि ग्राउंड की व्यवस्था सलोह स्कूल में तैनात डीपीई जगदीश देखेंगे।