फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transfers of 25 assistant professors of college cadre

कॉलेज कैडर के 25 असिस्टेंट प्रोफेसरों का तबादला, दो का डेपुटेशन रद्द

Thu, 09 Mar 2017 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Mar 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
transfers of 25 assistant professors of college cadre

उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले बदलाव किए हैं। कॉलेज कैडर के 25 असिस्टेंट प्रोफेसरों का तबादला किया है। 17 विभिन्न विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद कॉलेजों से शिफ्ट कर दिए हैं। दो असिस्टेंट प्रोफेसरों का डेपुटेशन रद्द कर उन्हें पुराने कॉलेजों में वापस बुलाया है। प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बदले गए असिस्टेंट प्रोफेसरों से जल्द नए कॉलेजों में ज्वाइन करने को कहा है। 

विज्ञापन


संगीत विषय में डॉ. हेतराम को चुवाड़ी से दिग्गल (सोलन), भूगोल में निकेश शर्मा को भरमौर से शाहपुर, धनवीर सिंह को शाहपुर से पालमपुर, वनिता धनोटिया को नौरा (कांगड़ा) से नादौन, युगराज को धर्मशाला से भरमौर, समाज शास्त्र में प्रेमजीत को कुकुमसेरी (लाहौल-स्पीति) से मंडी, राजेश कुमार को लडभड़ोल (मंडी) से बड़ोह (कांगड़ा), नरेश कुमार को तीसा (चंबा) से नगरोटा सूरियां, अंग्रेजी
विज्ञापन


में रविंद्र कुमार को तीसा से मझीण (कांगड़ा), मनदीप कुमार को कुकुमसेरी से बड़सर (हमीरपुर), पूनम को कुमारसेन (शिमला) से संजौली, कामायनी विष्ट को संजौली से ठियोग, संगीता नेगी को ठियोग से तुंगेश (शिमला), मारगेट सेवेस्टियन को आरकेएमवी से लंबाथाच (मंडी), जयश्री को लयाथकोठी (चंबा) से चंबा, केमिस्ट्री में पूजा कश्यप को पांवटा साहिब से नालागढ़, मोनिका पूरी को बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन


से हमीरपुर, समजीत सिंह को नेरवा (शिमला) से जोगिंद्रनगर, फिजिक्स में हरीश चौहान को नालागढ़ से जोगिंद्रनगर, ज्योत्सना शर्मा को सरस्वतीनगर (शिमला) से सरकाघाट, नरेंद्र पॉल को रामपुर से सुन्नी, मुकेश कुमार को सीमा (शिमला) से सरकाघाट, सुरेंद्र कुमार सोनी को नगरोटा बगवां से इंदौरा (कांगड़ा) और संगीत वोकेशनल में सुनीता शर्मा को फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला से धामी 16 मील

(शिमला) और सुरत ठाकुर को कुल्लू से पनसेरा (मंडी) कॉलेज में भेजा है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसरों के नौ पद भी शिफ्ट किए हैं। संजौली से बिलासपुर, जोगिंद्रनगर से बड़सर, हमीरपुर से ढलियारा, हमीरपुर से दौलतपुर चौक, धर्मशाला से नगरोटा बगवां, मंडी से दौलतपुर चौक, कुल्लू, देहरी और चुवाड़ी से सरप्लस पूल उच्च शिक्षा निदेशालय में पद शिफ्ट किए हैं। संगीत विषय के


फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला से दो पद, आरकेएमवी और संजौली से एक-एक पद तथा केमिस्ट्री के चार पद धर्मशाला, देहरी, मंडी और सरकाघाट कॉलेज से सरप्लस पूल निदेशालय में शिफ्ट किए हैं। इसके अलावा डेपुटेशन पर नियुक्त रविकांत और सुरेश कुमार (केमिस्ट्री) को नादौन कॉलेज से खुंडियां (कांगड़ा) कॉलेज में वापस भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed