{"_id":"5a51f2004f1c1bd2178b5793","slug":"training-of-240-gorkha-jawan-completed-at-subathu-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":" सरहद पर निगहबानी को 240 गोरखा जवान तैयार, देश पर मर मिटने की ली शपथ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरहद पर निगहबानी को 240 गोरखा जवान तैयार, देश पर मर मिटने की ली शपथ
अमर उजाला ब्यूरो, सुबाथू (सोलन)
Updated Sun, 07 Jan 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जीटीसी के ऐतिहासिक सलारिया स्टेडियम में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोर्स -132 के 240 जवान 42 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद विविधत रूप से भारतीय सेना में शामिल हुए।
विज्ञापन
सेना में शामिल हुए सभी जवानों को 14 जीटीसी के धर्मगुरु ने गीता पर हाथ रखकर संविधान की रक्षा और देश पर मर मिटने के लिए शपथ ग्रहण करवाई। शपथ समारोह में शामिल 240 जवानों ने कर्नल केबी गुरुंग ने भव्य परेड का निरीक्षण करने के दौरान सलामी दी।
विज्ञापन
उन्होंने सभी जवानों व उनके परिजनों को बधाई भी दी। इस अवसर पर 3 /1 जीआर के अशोक थापा को बेस्ट रेक्रूट के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान कर्नल केबी गुरुंग ने अशोक थापा को चांदी की खुखरी और मेडल देकर सम्मानित किया। शपथ समारोह के दौरान सेना बैंड की मधुर धुनों के साथ जवानों ने खुखरी डांस पर जमकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
ट्रेनिंग में पसीना बहाओ, जंग में खून नहीं बहेगा
सुबाथू में स्थापित 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र देश भर के सैनिकों को दुश्मन से लड़ने का प्रशिक्षण देता है। इसमें एक ही बात सिखाई जाती है की ट्रेनिंग में पसीना बहाने वाला जवान कभी जंग में खून नहीं बहाता। प्रशिक्षण केंद्र में 42 सप्ताह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद हमारा जवान दुश्मन के लिए अकेला ही भारी पड़ता है। जंग में गोरखा फौज का एक ही लक्ष्य होता है। कायर हुनू भंदा मरनों राम्रो। इतिहास बयान करता है की जब गोरखा फौज जंग में जय महाकाली, आयो गोरखाली का नारा लगाते है, तो दुश्मन थरथर कांपता है।