फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three youngsters of Himachal will be performed in singing competition surtarang

दिल्ली में आवाज का जादू बिखरेंगे हिमाचल के तीन युवा

Mon, 03 Sep 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू) Updated Mon, 03 Sep 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
Three youngsters of Himachal will be performed in singing competition surtarang
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के तीन युवा दिल्ली में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। ग्रैंड फिनाले के लिए इनका चयन संगम कला ग्रुप कुल्लू चैप्टर के ऑडिशन में हुआ है। ऑडिशन में दूसरे दौर से तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया। पहले स्थान पर सर्वज्ञ शर्मा, दूसरे पर अजय शर्मा और तीसरे स्थान पर ईशा ठाकुर रहे।
विज्ञापन


संगम कला ग्रुप कुल्लू चैप्टर के ऑडिशन में कबड्डी एसोसिएशन के प्रधान वेदराम ठाकुर मुख्यातिथि थे। रंजीत कुमार सोनी, सोनिया सोनी और वर्षा ठाकुर विशेष अतिथि थे। 
विज्ञापन


मीडिया समन्वयक संजय कुमार और संगम कला ग्रुप की हिमाचल समन्वयक सरिता शर्मा ने कहा कि ऑडिशन अलाइंस अकादमी कुल्लू में हुए। इसमें सेकेंड राउंड से तीन प्रतिभागी चुने गए। इनका चयन दिल्ली में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागी दिल्ली में 24 से 26 सितंबर तक राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता सुरतरंग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऑडिशन में पराशर भारद्वाज, अमित शर्मा, अभिषेक, आनंजय शर्मा, करिश्मा ठाकुर, कन्नू, क्षितिज, अभिनव, ईशा ठाकुर, राहुल, उर्मिला, दिलीप कुमार, विनीता, मोनिका, नीतू, दिया, प्रताप

सिंह, रेखा, पूर्णिमा ठाकुर, किरण, ध्रुव और नंदिनी ने भाग लिया। सरिता ने बताया कि डॉ. सूरतराम ठाकुर, अमृत अकेला और समीर ने जज की भूमिका निभाई। स्टेज होस्ट दीपा ठाकुर रहीं। बताया कि भारत में संगम कला ग्रुप के लगभग 80 चैप्टर हैं।

हिमाचल में ऑडिशन पहली बार हो रहे हैं। संगम कला ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएसके सूद ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता सुरतरंग में गायक पीनाज मसानी, बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी, गायक प्रभास शिरकत करेंगे।


प्रसिद्ध गायक और म्यूजिक कंपोजर पंडित राजन मिश्रा और पंडित साजन मिश्रा भी आमंत्रित किए गए हैं। यहां से चुने जाने वाले श्रेष्ठ गायक को रियलिटी शो में जाने का मौका मिलेगा। इस दौरान स्मृति सूद, प्रधान मनोज ठाकुर और अजय ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed