फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three thousand candidates Deprived from appear in tet exam

टेट नहीं दे सकेंगे तीन हजार अभ्यर्थी, ये है वजह

Mon, 20 Aug 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 20 Aug 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
three thousand candidates Deprived from appear in tet exam

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के लिए तीन हजार अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द हो गए हैं। ये परीक्षा नहीं दे सकेंगे। बोर्ड ने प्रदेश भर के 3089 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन


यह आवेदन फीस जमा न होने और आवेदन अधूरा रह जाने के कारण किए गए हैं। आठ विषयों में टेट के लिए प्रदेश भर से बोर्ड को 77565 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 74476 आवेदन ही सही पाए गए, अन्य आवेदन अधूरे प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू टेट के लिए 16 जुलाई से दस अगस्त तक आवेदन मांगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी 22 अगस्त तक करवा सकते हैं अपडेट 

three thousand candidates Deprived from appear in tet exam

रद्द किए गए आवेदनों की सूची स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी है। जिन भी अभ्यर्थियों के आवेदन बोर्ड ने रद्द किए हैं। इसकी सूची बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड की गई है।

यदि किसी अभ्यर्थी ने फीस जमा करवाई है और उसका नाम रद्द किए नामों की सूची में शामिल है, तो वह इसकी जानकारी बोर्ड कार्यालय या फिर ई-मेल के माध्यम से 22 अगस्त तक दे सकता है। 

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि आवेदन अधूरे रहने के कारण इन्हें रद्द किया गया है। बोर्ड ने रद्द किए फार्मों की सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed