{"_id":"612e5d3e8ebc3eb62831551e","slug":"three-students-of-himachal-central-university-shine-their-name-ugc-net-gate-and-hpset","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने चमकाया नाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने चमकाया नाम
Tue, 31 Aug 2021 10:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:18 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि में पशुपालन विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील कुमार और डीन स्कूल ऑफ लाइफ साइंस प्रो. प्रदीप कुमार नेसीएसआईआर-यूजीसी-नेट (जेआरएफ), एमएचआरडी-गेट, एचपी-सेट पास करने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
रजनी कंवर, दीपांजलि शर्मा व दिनेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के स्कूल ऑफ लाइफ साइंस (पशुपालन विभाग) में एमएससी कर रहे तीन विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा, सीएसआईआर-यूजीसी-नेट (जेआरएफ), एमएचआरडी-गेट, एचपी-सेट परीक्षा पास की है। एमएससी की छात्रा दीपांजलि शर्मा ने जीवन विज्ञान में परीक्षा पास की है। इसके अलावा एमएससी के एक और छात्र दिनेश और रजनी कंवर ने भी परीक्षा पास कर संस्थान का नाम चमकाया है। पशुपालन विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. सुनील कुमार और डीन स्कूल ऑफ लाइफ साइंस प्रो. प्रदीप कुमार ने इसके लिए विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने छठे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सचिव आरके शर्मा ने कहा कि रेगुलर में 2035 परीक्षार्थी परीक्षा में अपीयर हुए। इसमें 1121 पास हुए। री-अपीयर, एन-12 और एन-17 में 334 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए अपीयर हुए। जिसमें 157 पास हुए हैं। पास प्रतिशतता 47.13 रही है। इसके अलावा दूसरे वर्ष फार्मेसी (रेगुलर एंड री-अपीयर) में 583 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए अपीयर हुए। इनमें 255 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन