{"_id":"5b18cc984f1c1b6d4d8b51ca","slug":"three-kick-boxer-of-himachal-won-medals-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस में हिमाचल के तीन किक बॉक्सर ने जीते मेडल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रूस में हिमाचल के तीन किक बॉक्सर ने जीते मेडल
अमर उजाला ब्यूरो, सरकाघाट (मंडी)
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में हुई किक बॉक्सिंग डायमंड वर्ल्ड कप में भारत का दबदबा रहा। 10 स्वर्ण,12 रजत और 26 कांस्य पदक टीम ने हासिल किए। अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश किक बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि हिमाचल की तरफ से साहिल भारद्वाज ने 74 किलोग्राम भार में रजत, प्रतीक शिंदे ने 54 किलोग्राम भार में रजत, प्रवीण कुमार ने 90 किलोग्राम भार में कांस्य पदक
विज्ञापन
जीतकर प्रदेश और देश का नाम चमकाया। इधर, चंडीगढ़ किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष अनिल खजूरिया ने कहा कि भारत आने पर इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, प्रदेश के सोलन जिले में 9 जून से राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता हो रही है। इसमें हिमाचल के खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार और संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन