फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousands of youth ran for army recruitment in the cold winter at una himachal

कड़ाके की ठंड में सेना भर्ती के लिए दौड़े हजारों युवा, 2500 हुए बाहर

Mon, 14 Jan 2019 09:52 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
Thousands of youth ran for army recruitment in the cold winter at una himachal

इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना में भर्ती के लिए युवाओं में गजब का जुनून दिखा। आधी रात को युवा लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। कंपकंपाती ठंड और 3.6 डिग्री तापमान में भी जोश कम नहीं हुआ। शारीरिक मापदंड पूरे करने के बाद सुबह चार बजे के करीब दौड़ शुरू हुई।

विज्ञापन


भर्ती के पहले दिन बिलासपुर जिले के करीब 3200 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। इनमें करीब तीन हजार युवा भर्ती रैली में पहुंचे। पहले दिन तीन हजार युवाओं में मात्र 500 युवा ही दौड़ में सफल हुए। जबकि 2500 युवा दौड़ पूरी न करने पर बाहर हो गए। 
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि भर्ती स्थल पर भर्ती प्रक्रिया की शत-प्रतिशत निगरानी के लिए 39 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भर्ती के लिए करीब 200 सदस्यों का स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती में रविवार को हमीरपुर जिला के युवा हिस्सा लेंगे, जिन्होंने पहले से ऑनलाइन आवेदन कर रखा है। बिना एडमिट कार्ड भर्ती स्थल पर किसी की एंट्री नहीं हो पाएगी।

भर्ती रैली सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीक, सैनिक ट्रेड्समैन और सैनिक नर्सिंग सहायक के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। कर्नल सतीश ने कहा कि भर्ती रैली में आने वाले युवा एजेंटों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।

17 को होगा एडमिट कार्ड का निरीक्षण

Thousands of youth ran for army recruitment in the cold winter at una himachal

इस बार सेना ने भर्ती स्थल पर युवाओं के ठहरने के लिए भी खास व्यवस्था की है। स्वीमिंग पूल के पास बाकायदा टेंट लगाया गया है, जहां रात को युवा ठहर सकेंगे। इसके अलावा भर्ती स्थल पर खानपान का स्टाल भी लगेगा। जहां भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को शहर के ढाबों से सस्ता खाना मिल रहा है। 

कर्नल सतीश ने बताया कि ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिलों के जिन युवाओं ने आर्मी की वेबसाइट पर आवेदन किया था। बाद में जिन्हें ईमेल पर एडमिट कार्ड नहीं मिले हैं या फिर जिनका प्रिंट नहीं निकल पा रहा है।

ऐसे युवा 17 जनवरी को रातदो बजे इंदिरा गांधी मैदान ऊना स्थित भर्ती स्थल पर संपर्क कर सकते हैं। इस बीच उन युवाओं के एडमिट कार्ड का पंजीकरण स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा।

यदि सिस्टम की दिक्कत होगी, तो निरीक्षण कर योग्य उम्मीदवार को भर्ती में शामिल कर लिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार सभी दस्तावेजों के मूल और प्रतिलिपि के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जरूर लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed