हमीरपुर: हजारों ने दी असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंटजेल व हॉस्टल वार्डन की परीक्षा
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल और हॉस्टल वार्डन की लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सुबह और शाम के सत्र में ली। असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल पोस्ट कोड 915 के पदों के लिए 9057 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल और हॉस्टल वार्डन की लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सुबह और शाम के सत्र में ली। असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल पोस्ट कोड 915 के पदों के लिए 9057 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के 40 केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटा पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल स्कूल हमीरपुर में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल की लिखित परीक्षा के लिए 300 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें 133 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 167 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
शाम को हॉस्टल वार्डन पोस्ट कोड 920 के पदों के लिए परीक्षा हुई। इसके लिए 6077 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। यह परीक्षा भी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के 28 सेंटरों में दो से शाम चार बजे तक हुई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में इस परीक्षा के लिए 302 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें 144 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 158 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल और हॉस्टल वार्डन की लिखित परीक्षा रविवार को ली गई। दोनों पोस्ट कोड के लिए 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।