फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousands condidate tgt arts exam in Himachal

हिमाचल में शिक्षक बनने के लिए हजारों ने दी परीक्षा

Sat, 11 May 2019 09:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
Thousands condidate tgt arts exam in Himachal
- फोटो : अमर उजाला

शिक्षक बनने के लिए हजारों अभ्यर्थियों ने शनिवार को परीक्षा दी। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड- 699 और नॉन मेडिकल पोस्ट कोड-700 की लिखित परीक्षा का आयोजन किया। 

विज्ञापन


दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 133 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। इसमें टीजीटी आर्ट्स के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 105 और नॉन मेडिकल के लिए 28 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए।
विज्ञापन


आयोग ने टीजीटी आर्ट्स की लिखित परीक्षा के लिए 27000 अभ्यर्थियों, जबकि नॉन मेडिकल के लिए 7000 अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए गए थे।  परीक्षा केंद्रों में सुबह ही अभ्यर्थी पहुंचना शुरू हो गए। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि नॉन मेडिकल की लिखित परीक्षा शाम के सत्र में 2 बजे से लेकर 4 बजे तक हुई। बता दें कि टीजीटी आर्ट्स के 292 पदों और नॉन मेडिकल के 107 पदों को भरने के लिए पिछले वर्ष आवेदन मांगे गए थे।

इन्हीं पदों के लिए शनिवार को यह परीक्षा आयोजित की गई। वहीं रविवार को जेबीटी की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जेबीटी की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 135 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।


आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिए 36000 अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए गए हैं। इस संबंध में प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed