फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Thousand students appears in NEET in himachal.

प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने दिया नीट

Mon, 25 Jul 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 Jul 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Thousand students appears in NEET in himachal.
हमीरपुर में 2400, जबकि शिमला में स्थापित परीक्षा केंद्रों में 700 अभ्यर्थियों ने नीट दिया। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में स्थापित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नेशनल इलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) लिया गया। हजारों अभ्यर्थियों ने नीट दिया। शिमला में छह, जबकि हमीरपुर में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। राजधानी शिमला में सेंट थॉमस स्कूल को नोडल सेंटर बनाया था।

विज्ञापन


परीक्षा में नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। हमीरपुर में 2400, जबकि शिमला में स्थापित परीक्षा केंद्रों में 700 अभ्यर्थियों ने नीट दिया। हमीरपुर के अलावा, ऊना, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले से भी अभ्यर्थी टेस्ट देने हमीरपुर पहुंचे।
विज्ञापन


शहर के सभी सरकारी विश्रामगृह और प्राइवेट होटल पैक रहे। उधर, एसी टू डीसी हमीरपुर आशीष शर्मा ने कहा कि नीट के चलते सर्किट हाउस के सभी 40 कमरे दो दिन पहले ही फुल हो गए थे। परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई और एक बजे समाप्त हुई। निरीक्षण टीम ने रविवार को परीक्षा के दौरान शहर में स्थापित सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में स्थापित केंद्रों में परीक्षा शुरू होने से करीब ढाई घंटे पहले सुबह साढ़े सात बजे से ही बच्चों की एंट्री शुरू करवा दी गई। साढ़े नौ बजे के बाद छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। साढ़े सात से पौने दस बजे तक इनविजिलेटरों ने एडमिट कार्डों की जांच की। पौने दस बजे टेस्ट बुकलेट बांटी गईं।

छात्रों के साथ भारी संख्या में अभिभावकों के पहुंचने के कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर भारी अव्यवस्था देखने को मिली। सेंट एडवर्ड स्कूल के बाहर परीक्षा के दौरान बेतरतीब तरीके से सैकड़ों गाड़ियां खड़ी रहीं। इस कारण सुबह आठ से दस और दोपहर 12 से दो बजे तक जाम की स्थिति बनी रही।


एआईपीएमटी सेकेंड फेज के लिए शहर में 6 सेंटर स्थापित किए थे। इन सेंटरों में करीब 700 छात्रों ने परीक्षा दी। किसी भी सेंटर से किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।- विधुप्रिया चक्रवर्ती, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed