फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Third Round of counselling for ITI begins from 28th july.

आईटीआई में दाखिले का मौका, तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 से

Tue, 26 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 26 Jul 2016 09:50 AM IST
विज्ञापन
Third Round of counselling for ITI begins from 28th july.

तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने आईटीआई में प्रवेश के लिए कांउसलिंग की तारीख जारी कर दी है। तीसरे चरण की कांउसलिंग 28 जुलाई से शुरू होगी।

विज्ञापन


निदेशक सुरेश्वर गोयल ने बताया कि सरकारी औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थानों में एनसीवीटी/एससीवीटी के तहत चल रहे व्यवसायों में सत्र 2016-17 में प्रवेश को 8 से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


तृतीय कांउसलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी 28 से 30 जुलाई तक ओएलए पोर्टल पर लॉगइन कर विकल्प में वरीयता वार व्यवसाय भरें। प्रथम एवं द्वितीय राउंड में चयनित अभ्यर्थी भी तृतीय कांउसलिंग राउंड में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जुलाई तक पसंदीदा व्यवसायों में प्रवेश को ओएलए पोर्टल पर लॉगइन कर विकल्प में व्यवसाय भरने होंगे। इन अभ्यर्थियों को तृतीय कांउसलिंग राउंड में सीट मिलती है तो पहले आवंटित सीट रद्द हो जाएगी।

अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर खाली सीटों का ब्योरा देखकर ही विकल्प में वरीयता वार व्यवसाय भरें। तृतीय काउंसलिंग राउंड के लिए सीटों के आवंटन की प्रक्रिया दो तथा तीन अगस्त को होगी।

चयनित अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस भेजे जा रहा हैं। एसएमएस न मिलने पर अभ्यर्थी पोर्टल पर लॉगइन कर अपने चयन की स्थिति देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed