{"_id":"5bcf3168bdec221e2f5b5644","slug":"the-second-round-counseling-of-bsc-nursing-from-25-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से होगी बीएससी नर्सिंग की दूसरे दौर की काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन से होगी बीएससी नर्सिंग की दूसरे दौर की काउंसलिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी और निजी नर्सिंग के 26 संस्थानों में नए शैक्षणिक सत्र में रिक्त रही बीएससी, नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की सीटों को भरने के लिए 25 अक्तूबर को दूसरे दौर की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विवि में आयोजित की जाने वाली इस काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय ने नौ से अधिक पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची और काउंसलिंग में अपीयर होने के लिए आवश्यक सभी शर्तें और नियम विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
बीएससी नर्सिंग कोर्स की पहली काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्टेट कोटा में 145 जबकि मैनेजमेंट कोटा में करीब 93 सीटें खाली रही है। इसके विवि की वेबसाइट पर श्रेणी और नर्सिंग संस्थानवार ब्यौरा उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि इस संबद्ध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है, वे दूसरे दौर की 25 अक्तूबर को होने वाली काउंसलिंग में अपीयर हो सकते है।