{"_id":"5cffbd24bdec2207334c58db","slug":"the-result-of-the-architectural-entrance-examwill-be-declared-on-june-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 जून को घोषित होगा आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा का परिणाम, ये है आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
21 जून को घोषित होगा आर्किटेक्चर प्रवेश परीक्षा का परिणाम, ये है आवेदन की अंतिम तिथि
Wed, 12 Jun 2019 10:37 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) के लिए बुधवार तक ही आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर आर्किटेक्चर काउंसिल विचार नहीं करेगा। आर्किटेक्चर में पांच वर्षीय डिग्री कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
काउंसिल ने योग्य अभ्यर्थियों से 12 जून 2019 तक आवेदन मांगे हैं। जबकि 7 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। 21 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। तकनीकी विवि हमीरपुर द्वारा आयोजित होने वाली काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है।
विज्ञापन
पहले चरण की काउंसलिंग 25 जुलाई और दूसरे चरण की काउंसलिंग 30 जुलाई 2019 को होगी। मैट्रिक के आधार पर पॉलीटेक्निकल कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स करने वाले भी नाटा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण ही राष्ट्रीय परीक्षा के आधार पर डिग्री कोर्स के लिए पात्र माने जाते थे। बता दें कि डिप्लोमा कोर्स में दाखिला मैट्रिक उत्तीर्ण करने के बाद मिलता है। जबकि डिग्री कोर्स के लिए बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Trending Videos
एमएचआरडी ने साल में दो बार नाटा परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्तर की यह पात्रता परीक्षा इसी साल अप्रैल में हो चुकी है। अब जुलाई माह दूसरी बार प्रवेश परीक्षा होगी। ताकि कोई भी विद्यार्थी आर्किटेक्चर में प्रवेश पाने से वंचित न रहे।
हिमाचल में सुंदरनगर पॉलीटेक्नीकल और डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय अंबोटा, ऊना में तीन वर्षीय आर्किटेक्चर डिप्लोमा कोर्स और नगरोटा बगवां में डिग्री कोर्स चल रहे हैं।
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के अधीन चल रहे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि आर्किटेक्चर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए बुधवार, 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल में सुंदरनगर पॉलीटेक्नीकल और डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय अंबोटा, ऊना में तीन वर्षीय आर्किटेक्चर डिप्लोमा कोर्स और नगरोटा बगवां में डिग्री कोर्स चल रहे हैं।
राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां के अधीन चल रहे स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि आर्किटेक्चर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए बुधवार, 12 जून तक आवेदन कर सकते हैं।