फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The preliminary exam of HAS will be on 26 april, hppsc invited applications

इस दिन होगी एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा, आयोग ने मांगे आवेदन

Wed, 22 Jan 2020 11:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
The preliminary exam of HAS will be on 26 april, hppsc invited applications
प्रतीकात्मक तस्वीर

राज्य प्रशासनिक सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 26 अप्रैल को होगी। राज्य लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए 10 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से एचएएस के 11, तहसीलदार के 5, बीडीओ के 6, जिला नियंत्रक का एक, जिला रोजगार अधिकारी के दो और प्रिंसिपल का एक पद भर जाएगा। 

विज्ञापन


लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। दस फरवरी को सुबह 11:59 बजे तक आवेदन करने का लिंक खुला रहेगा। सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 400 रुपये, अन्य राज्यों के आवेदकों को भी 400 रुपये, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, बीपीएल और एक्स सर्विसमैन को 100 रुपये की फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन


महिला आवेदकों को परीक्षा में भाग लेने के लिए फीस नहीं चुकानी होगी। शिमला, सोलन, मंडी, सुंदरनगर, पालमपुर, कांगड़ा, धर्मशाला, नाहन, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू, चंबा और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। 21 से 35 साल की आयु के आवेदक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले आवेदकों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed