फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The cut off list of PG entrance exam in CU will be released on this day

सीयू में पीजी प्रवेश परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट इस दिन होगी जारी

Tue, 03 Nov 2020 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Nov 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
The cut off list of PG entrance exam in CU will be released on this day
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीजी अध्ययन कोर्सों की प्रवेश परीक्षा के घोषित परिणाम के बाद चार नवंबर को सीयू प्रशासन पहली कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा। पहली कट ऑफ लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को नौ नवंबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। वहीं दस्तावेजों की जांच-पड़ताल सीयू प्रशासन 20 नवंबर को करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि सीयू प्रशासन ने 18 अक्तूबर को पीजी कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। इसके बाद 31 अक्तूबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया गया था। वहीं अब सीयू प्रशासन पीजी अध्ययन कोर्सों के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट चार नवंबर को जारी करेगा।

विज्ञापन


पहली लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को नौ नवंबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। वहीं 11 नवंबर को सीयू प्रशासन दूसरे कट ऑफ लिस्ट जारी करेगा और दूसरी लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 16 नवंबर तक फीस जमा करवाने का मौका होगा। इसके अलावा तीसरी ऑफ लिस्ट 18 नवंबर को जारी होगी और अभ्यर्थियों को 20 नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी। वहीं सभी प्रक्रियाएं होने के बाद 20 नवंबर को सीयू प्रशासन सभी चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की वैरिफिकेशन होगी।

विज्ञापन

एमबीबीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश के लिए  ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के शेड्यूल में संशोधन किया है। अब अभ्यर्थी www.hpuniv.ac.in or https://hp.online-counselling.co.in के माध्यम से पांच नवंबर से 11 नवंबर 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए प्रोस्पेक्ट्स पांच नवंबर से इस वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed