{"_id":"5d484e6c8ebc3e6cdb2e99cf","slug":"tgt-non-medical-recruitment-exam-results-declared-by-hpssc","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 193 उम्मीदवारों का चयन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 193 उम्मीदवारों का चयन
Tue, 06 Aug 2019 11:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर 193 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग शीघ्र चयनित उम्मीदवारों की नियुक्तियां करेगा।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग ने दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 में पोस्ट कोड 700 के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल के 199 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन
आयोग के पास 7483 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 6642 आवेदन ही सही पाए गए। जबकि शेष आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया गया। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद आयोग ने 11 मई 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा की मेरिट में रहने वाले 614 उम्मीदवारों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन आयोग के कार्यालय में 22 जुलाई से 25 जुलाई 2019 तक किया गया। मेरिट के आधार पर 193 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
जबकि स्वतंत्रता सेनानी सामान्य वर्ग का एक पद अदालत में मामला विचाराधीन होने के चलते खाली रखा गया है। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी ओबीसी के तीन पद और स्वतंत्रा सेनानी एससी के दो पद के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार ना मिलने के कारण खाली रह गए हैं।