फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   tgt non medical hp tet 2021 7203 candidates appeared in HP TET Exam

धर्मशाला: टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 7203 अभ्यर्थियों ने दिया टेट

Sun, 14 Nov 2021 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Nov 2021 07:51 PM IST
सार

टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 7203 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
tgt non medical hp tet 2021 7203 candidates appeared in HP TET Exam
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में अध्यापक पात्रता परीक्षा देने के बाद आपस में चर्चा करतीं अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापक विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया। इस दौरान टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 7203 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरे सत्र में आयोजित भाषा अध्यापक विषय की परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 4378 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


वहीं 21 नवंबर को होने वाली जेबीटी की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 7,798 अभ्यर्थियों के लिए 68, जबकि टीजीटी मेडिकल के 5,551 अभ्यर्थियों के लिए 51 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके अलावा 28 नवंबर को होने वाले पंजाबी विषय की टेट के लिए 218 अभ्यर्थियों के लिए एक और उर्दू के 26 अभ्यर्थियों के लिए भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन

डाटा एंट्री ऑपरेटर और फायरमैन बनने के लिए हजारों ने दी परीक्षा

tgt non medical hp tet 2021 7203 candidates appeared in HP TET Exam
धर्मशाला गर्ल्स स्कूल में डाटा एंट्री ऑपरेटर की परीक्षा देते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को डाटा एंट्री ऑपरेटर और फायरमैन की लिखित परीक्षा प्रदेशभर में आयोजित की। दोनों पोस्ट कोड के लिए सुबह और शाम के सत्र में 48 सेंटर बनाए गए थे। डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट कोड 924 के पदों को भरने के लिए 6192 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।

लिखित परीक्षा प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों के 33 सेंटरों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई। वहीं, फायरमैन पोस्ट कोड 916 के पदों को भरने के लिए 2918 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। शाम के सत्र में यह परीक्षा प्रदेश के चार जोन हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला में 15 सेंटरों में दो से चार बजे तक आयोजित की गई।

अभ्यर्थियों को परीक्षा में एक घंटा पूर्व पहुंचने के निर्देश थे। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि डाटा एंट्री ऑपरेटर और फायरमैन की लिखित परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed