फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Technical University himachal: There will be spot counseling to fill the vacant seats of B Pharmacy

तकनीकी विश्वविद्यालय: बी फार्मेसी की खाली सीटें भरने के लिए होगी स्पॉट काउंसलिंग

Sat, 25 Sep 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Sep 2021 08:40 PM IST
सार

तकनीकी विवि से संबंधित शिक्षण संस्थानों में पांच अक्तूबर को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी) और एमटेक (सीएसई एंड एमई) में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Technical University himachal: There will be spot counseling to fill the vacant seats of B Pharmacy
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) सहित अन्य विषयों की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करेगा। तकनीकी विवि से संबंधित शिक्षण संस्थानों में पांच अक्तूबर को बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री), बी फार्मेसी (आयुर्वेद), बीबीए, बीसीए, बीएससी (एचएमसीटी/बीएचएमसीटी) और एमटेक (सीएसई एंड एमई) में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो, राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि तीसरे चरण की काउंसलिंग के बाद भी कई शिक्षण संस्थानों में सीटें खाली रह गई है, जिन्हें भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करवाई जाएगी। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों को संबंधित शिक्षण संस्थान में जाना होगा। वहां भी मेरिट के लिए आधार पर ही सीटें आवंटित की जाएगी। खाली सीटों का ब्योरा तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके थे और चयनित या चयनित नहीं थे या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे, उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में उपरोक्त निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों व अन्य दस्तावेजों और उनकी  प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले काउंसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी। पात्र विद्यार्थी स्पॉट काउंसलिंग के बारे में पूरी जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट www.himtu.ac.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed