फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   technical University himachal: B.Tech final session result declared

तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक के अंतिम सत्र का परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 20 Jul 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 08:43 PM IST
सार

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि कोरोना काल में भी तय समय में औद्योगिक प्रशिक्षण वाले आठवें सत्र के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया है,ताकि उन्हें एमटेक में दाखिला लेने या जॉब के लिए कोई दिक्कतें न हों। 

विज्ञापन
technical University himachal: B.Tech final session result declared
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक आठवें सत्र के आठ विषयों का परिणाम घोषित किया है। बीटेक के आठ विषयों का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 99.21 फीसदी रहा है। तकनीकी विवि ने पहली बार ईआरपी (उद्यम संसाधन योजना) के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम घोषित किया है।

विज्ञापन


इस बार विद्यार्थी ईआरपी के माध्यम से अपनी आईडी में लॉग इन कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।  तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि कोरोना काल में भी तय समय में औद्योगिक प्रशिक्षण वाले आठवें सत्र के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया है,ताकि उन्हें एमटेक में दाखिला लेने या जॉब के लिए कोई दिक्कतें न हों।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीटेक के सिविल इंजीनियरिंग का 98.57, मेकेनिकल इंजीनियरिंग का 99.64, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग का 100, कंप्यूटर सांईस एंड इंजीनियरिंग का 98.97, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का 100, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का भी 100, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग का 96 और इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी का 100 फीसदी परिणाम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed