फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   technical university hamirpur declared mca exam result

एमसीए का परीक्षा परिणाम घोषित, ये विद्यार्थी रहे प्रदेश में अव्वल

Fri, 19 Jan 2018 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
technical university hamirpur declared mca exam result

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने एमसीए के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घो‌षित कर दिया है। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय  ने एमसीए पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना के पांच होनहार विद्यार्थी पहले तीन पायदानों पर रहे हैं। डिग्री कॉलेज धर्मशाला के दो विद्यार्थी एमसीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में अव्वल रहे हैं।
विज्ञापन


एमसीए प्रथम सेमेस्टर में राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला की शिवानी चनोरिया ने प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि डिग्री कॉलेज ऊना के शिव दर्शन सिंह ने दूसरा, डिग्री कॉलेज धर्मशाला के ही विश्वनाथ अरोड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमसीए तीसरे सेमेस्टर में ये रहे अव्वल

technical university hamirpur declared mca exam result

एमसीए तीसरे सेमेस्टर में एचआईएम कालाअंब के नरेंद्र कुमार ने पहला, डिग्री कॉलेज ऊना की अंजलि ने दूसरा और ऊना की ही मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

एमसीए पांचवें सेमेस्टर में डिग्री कॉलेज ऊना की प्रियंका जसवाल ने प्रथम, ऊना की ही शिल्पा कुमारी ने दूसरा और एचआईएम कालाअंब की निशा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि यह रिजल्ट विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, वे 21 दिन के भीतर पुनर्मूल्यांकन फॉर्म निर्धारित शुल्क के साथ भर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed