{"_id":"6124fce137afc35a2c269f05","slug":"technical-university-extended-date-till-september-12-for-admission-in-b-tech","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक में दाखिले के लिए 12 सितंबर तक बढ़ाई तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विश्वविद्यालय: बीटेक में दाखिले के लिए 12 सितंबर तक बढ़ाई तिथि
Tue, 24 Aug 2021 07:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Aug 2021 07:37 PM IST
सार
कनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कार्यकारी कुलपति अनुपम ठाकुर ने कहा कि जेईई मेन परीक्षा के चलते बीटेक में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 12 सितंबर तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कार्यकारी कुलपति अनुपम ठाकुर ने कहा कि जेईई मेन परीक्षा के चलते बीटेक में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 12 सितंबर तक बढ़ाई गई है। विद्यार्थी बीटेक डायरेक्ट एवं लेटरल एंट्री, बी फार्मेसी लेटरेल एंट्री, बी आर्क, एमबीए (प्रबंधन), एमबीए (टीएंडएचएम), एमसीए, एम-फार्मेसी, एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमएससी (पर्यावरण विज्ञान), पीजी डिप्लोमा योग विषयों में दाखिला लेने के लिए 12 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जेईई मेन परीक्षा का परिणाम आने के बाद की काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। जिसकी डिटेल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर की कक्षाओं के परीक्षा परिणाम न आने के चलते स्नातकोत्तर विषयों में दाखिला लेने की तिथि भी आगे बढ़ाई गई है।
विज्ञापन