औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी हो गया है। 28वीं राज्य स्तरीय आईटीआई की महिला वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं आईटीआई बिलासपुर में 6 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक होंगी।
वहीं 29वीं पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं आईटीआई शाहपुर में 16 से 20 अप्रैल तक होंगी। राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा से 60 के करीब खिलाड़ी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे।
यहां जानिए प्रतियोगिता का पूरी जानकारी
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चंबा की 30 महिला खिलाड़ी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं मसलन बास्टकेटबाल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वुशु के अलावा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एकल
गान, समूह गान, एकल गायन, समूह गायन, स्किट आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगी। वहीं, पुरुष वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ सहित लंबी कूद व ऊंची कूद
प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा और राहुल राठौर ने महिला/पुरुषों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी होने की बात स्वीकार की है।